महराजगंज: नाली का पानी सड़क पर बहने से हादसा, अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

महराजगंज

महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला मुख्य सड़क पर नाली का पानी सड़क पर बहने के कारण एक हादसा हुआ, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला मुख्य सड़क पर नाली का पानी सड़क पर बहने के कारण एक हादसा हुआ, जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही चक्का जाम कर दिया, जिससे सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया।

परिजनों का आरोप था कि स्थानीय प्रशासन ने नाली की मरम्मत नहीं कराई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। वे प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित थे और उनका कहना था कि प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाते तो यह दुखद घटना टल सकती थी।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और परिजनों से मान-मनौवल कर मामले को शांत करने की कोशिश की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया है, और अब ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत और नाली के पानी की उचित निकासी की मांग की है।

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.