सिद्धार्थनगर: मिश्रौलिया थाना पुलिस ने अवैध शराब के ठिकानों पर मारा छापा, 2 क्विंटल से अधिक लहन नष्ट

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब के कारोबार में लिप्त ठिकानों पर छापा मारा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब के कारोबार में लिप्त ठिकानों पर छापा मारा। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब दो क्विंटल लहन और शराब बनाने वाले उपकरणों को नष्ट किया।

एसपी डॉक्टर अभिषेक महाजन के निर्देश पर थाना अध्यक्ष यश हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कच्ची शराब की बिक्री और इसके निर्माण की रोकथाम के लिए यह छापेमारी की। पुलिस ने बहदग्राम सिकरीडीह के किनारे स्थित खाली जमीन और अन्य स्थानों पर रखे गए लहन को नष्ट किया। हालांकि, इस दौरान किसी भी आरोपी को मौके से पकड़ा नहीं जा सका।

पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी नजर रखने और इसकी रोकथाम के लिए की गई। पुलिस ने इस अभियान को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया है।

 

Voice of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]