महराजगंज
सिसवा बाजार थाना क्षेत्र के खोस्टा निवासी दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
सिसवा बाजार थाना क्षेत्र के खोस्टा निवासी एक दंपति को कोठीभार थाना क्षेत्र के बेलभरिया में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खोस्टा निवासी अरुण राज मिश्रा अपनी पत्नी संजीवनी मिश्रा के साथ बाइक से रामकोला गए थे। रात में घर लौटते समय जब वे कोठीभार थाना क्षेत्र के कारीडीहा और बेलभरिया के सिवान स्थित एक पोखर के पास पहुंचे, तब पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे अरुण राज मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी संजीवनी मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। घायल पति का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 11 जनवरी का दिन क्यों है खास
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 11, 2025

















