महराजगंज:भारत-नेपाल सीमा पर महाकुंभ को देखते हुए सघन चेकिंग अभियान

महराजगंज

भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी बॉर्डर पर 13 जनवरी को प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ स्नान और मेला को देखते हुए एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी बॉर्डर पर 13 जनवरी को प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ स्नान और मेला को देखते हुए एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसएसबी संयुक्त टीम और ठूठीबारी थान कोतवाली की संयुक्त कार्रवाई में यह अभियान चलाया गया। महाकुंभ मेला के मद्देनजर सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है, और नेपाल से आने वाले हर व्यक्ति और उनकी गाड़ियों की पूरी सतर्कता से जांच की जा रही है।

चेकिंग के दौरान स्क्वायड डॉग्स का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे गाड़ियों की बारीकी से जांच की जा रही है। नेपाल से आने वाले किसी भी व्यक्ति को बिना ओरिजिनल प्रमाण पत्र के भारत में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

इस दौरान ठूठीबारी थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार, एसएसआई प्रणव ओझा, अनुराग प्रकाश पांडेय, दिव्य प्रकाश पांडेय, हेड कांस्टेबल बलवंत यादव, अनूप यादव, मनमोहन मिश्रा, मानिकचंद्र, बृजेश कुमार, कस्टम इंस्पेक्टर बृजेश गुप्ता, एसएसबी के एसआई आलोक नाथ, एएसआई कुंवर सिंह सहित अन्य सुरक्षा कर्मी मौजूद थे।

 

Voice Of News 24