महराजगंज: रुद्रौली गांव में बिजली चोरी और बकाया वसूली पर बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, 72 कनेक्शन काटे गए

महराजगंज

महराजगंज के रुद्रौली गांव में बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर बिजली विभाग की बड़ी कार्यवाही की, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के रुद्रौली गांव में बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर बिजली विभाग की बड़ी कार्यवाही की है बताते चले की बुधवार को विजिलेंस और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने दो लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा, जबकि 72 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए।

अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि विजिलेंस टीम के साथ मिलकर यह अभियान चलाया गया। रुद्रौली गांव में उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच करते समय रोहित चौधरी और खदेरू नामक दो व्यक्तियों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। उनके खिलाफ तुरंत बिजली चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया।

इसके साथ ही, 72 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया गया। इन बकायेदारों से जल्द ही बकाया राशि की वसूली की जाएगी। बिजली विभाग ने इन सभी बकायेदारों को चेतावनी दी है कि वे अपना बिल जल्द चुकता करें, अन्यथा उनका कनेक्शन फिर से जोड़ने का कोई भी प्रयास सख्त कार्रवाई के दायरे में आएगा।

अवर अभियंता मुकेश कुमार ने स्पष्ट किया कि अगर कोई उपभोक्ता बिना बिल जमा किए बिजली चोरी के लिए कनेक्शन जोड़ने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में बिजली विभाग के अन्य कर्मचारियों भी शामिल थे।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]