सिद्धार्थनगर:एसडीएम चंद्रभान सिंह ने की जमीन की जाँच , बढ़नी को जल्द मिलेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सेवा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के बढ़नी क्षेत्र के 77 ग्राम पंचायतों के लोग लंबे समय से पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) को सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में बदलने का इंतजार कर रहे थे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर के बढ़नी क्षेत्र के 77 ग्राम पंचायतों के लोग लंबे समय से पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) को सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में बदलने का इंतजार कर रहे थे। अब यह सपना जल्द ही सच होने वाला है। शोहरतगढ़ के एसडीएम चंद्रभान सिंह ने मंगलवार को बढ़नी पीएचसी का दौरा किया और वहां के एमओआईसी डॉ. अविनाश चौधरी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  के निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा की।

बढ़नी ब्लॉक में 77 ग्राम पंचायतें हैं, और यहां की कुल आबादी एक लाख से अधिक है। इस क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो हैं, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा अब तक नहीं थी। जिले के अन्य ब्लॉक मुख्यालयों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहले से हैं, लेकिन बढ़नी में यह सुविधा नहीं थी, क्योंकि पहले जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया था। 2022 में जब विनय वर्मा विधायक बने, तो उन्होंने बढ़नी पीएचसी को सीएचसी में बदलने के लिए प्रयास शुरू किए।पहले इस निर्माण में जमीन की समस्या थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। जल्द ही बढ़नी ब्लॉक के लोगों को सीएचसी की सुविधा मिल जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.