महराजगंज : महाकुंभ की तैयारियों को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी

महराजगंज

महाकुंभ मेले की तैयारियों के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महाकुंभ मेले की तैयारियों के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) के डी.जी. अमृत मोहन प्रसाद ने बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

सीमा पर सुरक्षा की स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें डॉग स्क्वायड, सीसीटीवी कैमरे और अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल शामिल है, जिससे सीमा की निगरानी कड़ी हो रही है। इन उपायों से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सीमा पर कोई भी अवैध गतिविधि न हो।

इसके अलावा, भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की गहनता से तलाशी ली जा रही है, और उनके पहचान पत्रों का मिलान करने के बाद ही उन्हें भारतीय सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है।

महाकुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह कदम बहुत महत्वपूर्ण हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके और आयोजन पूरी सुरक्षा के साथ सम्पन्न हो सके।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.