सिद्धार्थनगर
जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में पिकअप और ऑटो में टक्कर होने के बाद चार लोग घायल हो गए। एक को बस्ती के लिए किया गया रेफर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के देव चौराहे पर सोमवार की देर शाम एक पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस दौरान ऑटो पलट गया और हादसे में ऑटो सवार समेत 12 लोग सवार थे, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।
दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके पर से ही फरार हो गया जबकि एक वृद्ध की हालत गंभीर देखते उसे बस्ती रेफर कर दिया गया।
सोमवार सुबह बलरामपुर तहसील थाना उतरौला के चिरकुटिया निवासी चंद (30) परसोहिया तिवारी संतराम (60) विट्टा (50) इंद्रावती (50) समेत आठ लोग एक ऑटो से डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम मंडलीय में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। लौटते समय विवाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चौराहे के पहले लगभग 6:30 बजे भवानीगंज के तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो सड़क किनारे पलट गया उसमें सवार 12 लोग में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस संबंध में थाना प्रभारी श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी है। मौके में पुलिस पहुंच गई और अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
महराजगंज जिले में होटल मैनेजर को पहचान-पत्र मांगना पड़ा महंगा, दबंगों ने कर दी पिटाई, हरकतें कैमरे में हो गई क़ैदhttps://t.co/4Hg7T6c3lV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 7, 2025

















