सिद्धार्थनगर में दो शादियों के बंधन में बंधने के बाद पहली पत्नी ने पति को पेड़ में बांधकर कर दी पीटाई, विडियो हो गया वायरल

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र में दो शादी करना पति को पड़ गया महंगा, पहली पत्नी ने पेड़ में बांधकर कर दी पिटाई और विडियो हो गया वायरल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

नशे में धुत या किसी भी कारणों से पति द्वारा पत्नी को मारने-पीटने के तो बहुत-से मामले आपने सुने और देखें होंगे, लेकिन क्या आपने पत्नी द्वारा पति को पेड़ से बांध कर मारने-पीटने का मामला सुना है? आईए सिद्धार्थनगर में पत्नी द्वारा पति पर की गई दबंगई और पेड़ से बांध कर की गई पिटाई की पूरी कहानी को जानते है।

 

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र स्थित टेकनार गांव में एक विवादास्पद घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला ने अपने पति को गांव के मंदिर के पास एक पेड़ से बांधकर पिटाई की। यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है, और सोशल मीडिया पर वीडियो खूब धूम मचा रहा है।

बताया जा रहा है कि पेड़ में बधा महिला का पति दो शादियों में बंधा हुआ है, और किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। गुस्से में आकर महिला ने अपने पति को मंदिर के पास एक पेड़ से बांध दिया और फिर उसकी पिटाई की। इस दौरान घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो तुरंत वायरल हो गया। वीडियो में व्यक्ति पेड़ से बंधा हुआ दिख रहा है, और महिला उसकी पिटाई करती हुई नजर आ रही है।

दो शादियों के बंधन में बंधा है पति

बताते चले की यह घटना टेकनार गांव निवासी गौरीशंकर की पहली शादी करौना गांव में हुई । पहली पत्नी से एक पुत्र है। उसके बाद गौरीशंकर ने भावपुर की एक महिला को भगाकर शादी कर ली । जब इस महिला को लेकर गौरीशंकर आया तो पहली पत्नी पुत्र को करौना मायके में रहने लगी और भरण पोषण के लिए दावा न्यायलय में दाखिल कर दिया। किसी कारण न्यायलय से दावा खारिज हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

बीते दिन शुक्रवार को पहली पत्नी पुत्र के साथ टेकनार गाँव पहुंची और पनि से कहासुनी होने लगी मामला इतना बढ़ गया की पति गौरीशंकर को पेड़ से बांध दिया पत्नी ने पुत्र के साथ पति से मारपीट की यह मामला देखने गांव के लोग पहुंच गए किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी पुलिस ने गौरीशंकर को पेड़ से छुड़वाकर पत्नी और पुत्र के खिलाफ पाबंद केस दर्ज कर कार्रवाई की ।

इस संबंध में चिल्हिया थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मामले में उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है आगे की कार्रवाई में पुलिस जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.