महराजगंज:टैक्स चोरी की भनक पर नौतनवां में कपड़ा व्यापारी के ठिकाने पर आयकर विभाग की टीम का डेरा,घंटो से चल रही छापेमारी!

महराजगंज

महराजगंज जिले की सरहद के सटे भारत-नेपाल की सीमा के दिल यानी कि नौतनवां मार्केट के एक कपड़ा व्यापारी के घर पर कई घंटों से ED की छापेमारी ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है,जानिए पूरी अपडेट

आज की तड़के सुबह से ही नौतनवां कस्बे में पहुंची प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ की टीम शहर के चर्चित कपड़ा व्यापारी के घर पर इनकम टैक्स की चोरी को लेकर जांच पड़ताल कर रही है लेकिन असली माजरा क्या है यह विभाग से लेकर आम आदमी तक बताने से हिचकिचा रहा है।

यहाँ तक कि ED टीम के साथ स्थानीय थाने की टीम भी मौके मौजूद दल बल के साथ मुस्तैदी से मौजूद है।रुपयों की लेनदेन व अन्य कई मामलों में चल रही जाँच से कई अहम सुरागों के उजागर होने की आशंका जताई जा रही है।कपड़ा व्यवसाई के दुकान व गोदाम सभी स्टॉक का मिलान किया जा रहा है,बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की खामियां मिलने की शत प्रतिशत आशंका आंकी जा रही है।महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बे का मामला अभी सामने आ रहा है।जिसको लेकर जिले भर में सभी व्यापारी हैरान और परेशान दिख रहे हैं।फिलहाल कोई भी मौके पर मौजूद अधिकारी मौजूदा मामले की जानकारी देने से कतरा रहा है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.