सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर: एसपी अभिषेक महाजन ने जिले के नव डिहवा बॉर्डर, पिड़ारी बॉर्डर, चौकी कुर्थीया, सकारपार और खेसरहा थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर: एसपी अभिषेक महाजन ने जिले के नव डिहवा बॉर्डर, पिड़ारी बॉर्डर, चौकी कुर्थीया, सकारपार और खेसरहा थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और थाने के विभिन्न अभिलेखों की गहनता से जांच की।
उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, भूमि-विवाद रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, एससी-एसटी रजिस्टर और मालखाना रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। एसपी ने संतरी ड्यूटी, मालखाना और सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करने के बाद थानाध्यक्ष को थाना परिसर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देशित किया। साथ ही, उन्होंने पाया कि कुछ अभिलेखों की प्रविष्टियां अपूर्ण थीं, जिनके बारे में एसपी ने तत्काल इन्हें पूरा करने के आदेश दिए।
इसके अलावा, एसपी ने अपराधों की रोकथाम के लिए नियमित और सघन चेकिंग, रात में पैदल गश्त और पिकेट ड्यूटी करने का निर्देश दिया। विशेष रूप से महिलाओं से होने वाली छेड़छाड़, वाहन चोरी, लूट, नकबजनी और अन्य अपराधों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही।
एसपी ने सभी उप-निरीक्षकों को अपने कार्यों में पूरी निष्ठा और निष्पक्षता से कार्य करने, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और जनता के साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार से बचने का निर्देश दिया।
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 2, 2025























