महराजगंज : कुम्भ मेले के दृष्टिगत जाने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा हेतु एसपी ने क्या दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

Voice Of News 24

28 Dec 2024 22:44 PM

महराजगंज

कुंभ मेला अब बिल्कुल करीब है। ऐसे में जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा होता है। जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

कुम्भ मेले के दृष्टिगत इंडो -नेपाल बोर्डर तथा सभी सीमावर्ती क्षेत्रों के थाना प्रभारी एवं एसएसबी को निर्देशित करते हुए बाइट देकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
उक्त टीमों को निर्देशित करते हुए कहा है कि एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लगातार पेट्रोलिंग की जाय तथा पगडंडियों को चिह्नित करते हुए सीसीटीवी कैमरे के द्वारा कड़ी निगरानी की जाए और बॉर्डर के ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम सुरक्षा समिति के साथ गोष्ठी/चौपाल कर सुरक्षा संबंधी जरूरी निर्देश दिया जाए तथा संदिग्ध/ बाहर से आने वाले व्यक्तियों की गहनता से जांच की जाए तथा संदेह होने पर सूचना दें और अनियमितता मिलने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जा जाए। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने लोकल इंटेलीजेंस यूनिट व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को एक्टिव रहने हेतु जरूरी निर्देशित जारी किए हैं।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]