बलरामपुर:पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जनपद में चलाया तबादला एक्सप्रेस,

Voice Of News 24 

26 Dec 2024 19:16 PM

बलरामपुर

बलरामपुर:पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जनपद में चलाया तबादला एक्सप्रेस,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के आदेश पर बलरामपुर में एक बार फिर बड़े पुलिस तबादले हुए हैं। इस फेरबदल में 7 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें प्रभारी निरीक्षकों और प्रभारी चौकी के फेरबदल हुआ है

  • प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उतरौला संजय दुबे को अब प्रभारी निरीक्षक थाना तुलसीपुर बना दिया गया है।
  • तुलसीपुर प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह को अब अति निरीक्षक थाना रेहरा बाजार के रूप में तैनात किया गया है।
  • प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार राज पचपेड़वा को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उतरौला बना दिया गया है।
  • प्रभारी सोग सत्येंद्र बहादुर सिंह को निरीक्षक पचपेड़वा के रूप में तैनात किया गया है।
  • राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी को हटाकर प्रभारी अपराध शाखा बनाया गया है।
  • बलजीत कुमार राव को पुलिस लाइन से हटाकर प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी बनाया गया है।
  • दुर्विजय थाना अध्यक्ष गैंडास बुजुर्ग को प्रभारी एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) बनाया गया है।
  • संजीव कुमार मिश्रा प्रभारी चौकी देवी पाटन थाना तुलसीपुर को थाना अध्यक्ष गैंडास बुजुर्ग बना दिया गया है।

वही जिस तरह पुलिस अधीक्षक तबादला एक्सप्रेस चला रहे है इससे साफ पता चल रहा है कि कोई भी थानेदार व चौकीप्रभारी व पुलिस कर्मी मनमानी किया तो उसपर कार्रवाई होना सुनिश्चित है।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]