महराजगंज:मानसिक तनाव से परेशान युवक ने हाई टेंशन तार को पकड़ा, बुरी तरह झुलसा

Voice Of News 24 

26 Dec 2024 17:41 PM

महराजगंज

महराजगंज के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में एक युवक ने मानसिक तनाव के कारण हाई टेंशन तार को पकड़ लिया.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में एक युवक ने मानसिक तनाव के कारण हाई टेंशन तार को पकड़ लिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हालत में और बिगाड़ को देखते हुए, चिकित्सकों ने युवक को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल, युवक का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह घटना मानसिक तनाव से जुड़ी हुई बताई जा रही है, जो कि युवक ने इस गंभीर कदम को उठाने के लिए प्रेरित किया। स्थानीय पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]