सिद्धार्थनगर:गरीब बच्चों के निवाले पर डाका,ग्रामीणों ने दबोचा, MDM में झोल की चिठ्ठी पहुँची हाईकमान

Voice Of News 24

26 Dec 2024 15 :07 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भरवठिया बाजार में एक गंभीर मामला सामने आया है, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भरवठिया बाजार में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर आरोप लगा है कि उन्होंने बच्चों के लिए तय किया गया मिड-डे मील (MDM) का राशन बाजार में बेचने की कोशिश की। यह घटना तब सामने आई जब ग्रामीणों ने विद्यालय से राशन लादकर जा रहे एक पिकअप वाहन को देखा और उसे पकड़ लिया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला समन्वयक एमडीएम डीपी श्री और खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम डुमरियागंज थाने पहुंची और आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) और 61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई।

क्या था मामला

गांव के लोगों ने पिकअप पर लदे 17 बोरी राशन को देखा, जिसमें चावल और गेहूं था। यह राशन बच्चों के लिए तैयार किए गए मिड-डे मील के अंतर्गत आ रहा था। ग्रामीणों ने तुरंत इस मामले की सूचना प्रशासन को दी और पिकअप को पकड़कर वीडियो बना लिया। इसके बाद, नायब तहसीलदार महबूब आलम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पिकअप वाहन और राशन को कब्जे में ले लिया। साथ ही, डुमरियागंज थाना पुलिस को भी सूचित किया, और आरोपित प्रधानाध्यापक सूर्यवीर सिंह यादव के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

मामला सामने आने के बाद, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूर्यवीर सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और उन्हें लोटन विकासखंड में अटैच कर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने इस निलंबन की पुष्टि की और कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि इस तरह के कृत्य की पुनरावृत्ति न हो सके।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.