सिद्धार्थनगर:एमडीएम खाद्यान्न को ग्रामीणों ने पकड़ा

Voice Of News 24 

26 Dec 2024 11 :55 AM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के भनवापुर ब्लाक क्षेत्र स्थित कम्पोजिट विद्यालय भरवठिया बाजार में एक गंभीर घटना सामने आई है, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जिले के भनवापुर ब्लाक क्षेत्र स्थित कम्पोजिट विद्यालय भरवठिया बाजार में एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें विद्यालय परिसर में एक पिकअप वाहन में मिड-डे मील (MDM) का राशन लोड किया जा रहा था। यह घटना बुधवार को हुई, जब क्रिसमस-डे की छुट्टी थी और स्कूल में कोई शैक्षिक कार्य नहीं चल रहा था।

ग्रामीणों द्वारा पिकअप में राशन लोड करते हुए देखा गया और इसकी सूचना ग्राम प्रधान के माध्यम से प्रशासन को दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार महबूब आलम ने ग्रामीणों का बयान दर्ज किया और पिकअप सहित 12 बोरी चावल और 5 बोरी गेहूं को डुमरियागंज थाने में कार्रवाई के लिए सौंप दिया।

इस दौरान, ठेकेदार महेंद्र चौहान मौके से फरार हो गया। नायब तहसीलदार और खंड शिक्षा अधिकारी ने मौके पर जाकर मजदूरों और ग्रामीणों से पूछताछ की और इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने में मामला दर्ज करवाने की प्रक्रिया शुरू की।

प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि फिलहाल पिकअप और राशन थाने में सुरक्षित रखा गया है, लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल के प्रधानाध्यापक सूर्यवीर सिंह यादव ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं थी, क्योंकि वह क्रिसमस की छुट्टी के दौरान घर पर थे। जैसे ही उन्हें मामले की सूचना मिली, उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।

यह मामला स्कूल परिसर में चल रहे निर्माण कार्य से जुड़ा हुआ है, जहां सटरिंग के ठेकेदार ने कुछ खाली कमरों में सामग्री रखी हुई थी। प्रधानाध्यापक द्वारा सटरिंग के ठेकेदार को चाबी दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है।यह घटना प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती बन गई है, और अब यह देखना होगा कि आगे की कार्रवाई में क्या कदम उठाए जाते हैं।

 

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]