महराजगंज:धूमधाम से निकाला गया हनुमान जी का ध्वज पताका

Voice Of News 24 

24 Dec 2024 18:34 PM

महराजगंज

महराजगंज जिले के सीमावर्ती इलाका ठूठीबारी के टोला सड़कहवां में स्थित श्री डीह राजा प्रांगण से श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ के आयोजन से सवा महीने पूर्व हनुमान जी का ध्वज पताका पूरी श्रद्धा और धूमधाम से निकाला गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जिले के सीमावर्ती इलाका ठूठीबारी के टोला सड़कहवां में स्थित श्री डीह राजा प्रांगण से श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ के आयोजन से सवा महीने पूर्व हनुमान जी का ध्वज पताका पूरी श्रद्धा और धूमधाम से निकाला गया। इस आयोजन का उद्देश्य यज्ञ की शुरुआत से पहले हनुमान जी की आशीर्वाद प्राप्त करना था, और इस परंपरा का पालन करते हुए यज्ञ की सफलता की कामना की गई।

4 फरवरी 2025 को मंगलवार के दिन भव्य कलश यात्रा के साथ यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ की शुरुआत से पहले आज मंगलवार को हनुमान जी का ध्वज पताका निकाला गया, जिसमें क्षेत्रीय महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। इस धार्मिक उत्सव के दौरान यज्ञाचार्य पं. वशिष्ठ पांडेय, ग्राम प्रधान अजय कुमार, अध्यक्ष सुदर्शन चौधरी, स्वामीनाथ चौधरी, सत्येंद्र कुमार चौधरी, विनोद मद्धेशिया, दिलीप पांडेय, गौतम चौधरी, सुरेंद्र पांडेय, मनोज गौंड, दयाशंकर चौधरी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस ध्वज पताका और शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने आस्था और भक्ति के साथ भाग लिया, जिससे वातावरण पूरी तरह से धार्मिक और उल्लासपूर्ण हो गया। यज्ञ के आयोजन को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]