सिद्धार्थनगर:जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान चलाया गया

Voice Of News 24 

24 Dec 2024 16:09 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के विकास खंड शोहरतगढ़ में जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के विकास खंड शोहरतगढ़ में जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह अभियान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय द्वारा चलाया गया, जिसमें स्वयं सहायता समूहों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया।

इस अभियान की शुरुआत विकास खंड कार्यालय से हुई, और रैली ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, प्राथमिक विद्यालय अगया, और बाल विकास परियोजना कार्यालय तक यात्रा की। इस रैली का उद्देश्य जेंडर आधारित हिंसा के विभिन्न रूपों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना था।

कार्यक्रम में एडीओ आईएसबी अब्दुल गफ्फार ने कहा कि हिंसा किसी भी रूप में, किसी भी परिस्थिति में गलत है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हिंसा का शिकार व्यक्ति कभी भी दोषी नहीं होता। उन्होंने हिंसा के विभिन्न रूपों का उल्लेख करते हुए बताया कि डराना, धमकाना, छेड़छाड़, पीछा करना, भद्दी टिप्पणियाँ करना, शारीरिक या मानसिक रूप से अपमानित करना, यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करना सभी हिंसा के उदाहरण हैं।

एडीओ ने यह भी कहा कि पीड़ितों की आवाज़ को दबाना नहीं चाहिए और न ही उन्हें दबाने दिया जाना चाहिए। पीड़ितों को सेवा तक पहुंचने में मदद करनी चाहिए और इस बारे में नजदीकी स्वयं सहायता समूह, जेंडर रिसोर्स सेंटर या पुलिस से संपर्क करना चाहिए।

कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल रूबी दुबे, यस आई सत्येंद्र कुमार, ब्लॉक मिशन मैनेजर दीपक ओझा, विनीत, दीपक कुमार, सरिता, मंजू, रीता, शिवकुमारी और अन्य लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना था कि हिंसा पीड़ितों को उनका अधिकार मिले और उन्हें उचित मदद मिल सके।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]