सिद्धार्थनगर : 280 ग्राम पंचायतों में हाईटेक पुस्तकालय खोले जाएंगे,गांव के बच्चों और युवाओं को बेहतर शिक्षा की सुविधा प्रदान होगी

Voice Of News 24
24 Dec 2024 15 :34 PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले के ग्राम पंचायतों में एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की जा रही है, जिसमें गांव के बच्चों और युवाओं को बेहतर शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाएगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के ग्राम पंचायतों में एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की जा रही है, जिसमें गांव के बच्चों और युवाओं को बेहतर शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिले की 280 ग्राम पंचायतों में हाईटेक पुस्तकालय खोले जाएंगे, जो पंचायत सचिवालयों में स्थापित होंगे। इन पुस्तकालयों में सभी जरूरी किताबों के साथ-साथ वे सारी सुविधाएं होंगी जो एक बड़े और आधुनिक पुस्तकालय में होती हैं।

इस पहल के तहत, खास तौर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अब गांव से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जिले के सभी ब्लॉकों से 20 ग्राम पंचायतों को पहले चरण में चिन्हित किया गया है, जहां यह पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे। इन पुस्तकालयों में न सिर्फ अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी, बल्कि बुजुर्ग भी यहां किताबों से जुड़ सकेंगे और ज्ञानवर्धन कर सकेंगे।

पुस्तकालयों में ग्रंथ, इतिहास की किताबें, और दो प्रमुख समाचार पत्र भी रखे जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को समय-समय पर ताजे समाचार भी मिल सकें। यह पहल युवाओं को शिक्षा से जोड़ने के साथ-साथ पूरे गांव को शिक्षित करने में मददगार साबित होगी।

डीपीआरओ पवन कुमार ने इस योजना की जानकारी देते हुए कहा कि जिले के सभी 280 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालयों का संचालन किया जाएगा, और इसे नए पंचायत घरों में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक ब्लॉक से 20 ग्राम पंचायतों को चिन्हित किया गया है, जहां सबसे पहले ये पुस्तकालय खोले जाएंगे।

इस योजना से न केवल शिक्षा का स्तर बढ़ेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवा और बुजुर्गों के लिए एक नया ज्ञान का रास्ता भी खुलेगा

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.