सिद्धार्थनगर में आयोजित काला नमक क्रेता विक्रेता कार्यक्रम दूसरे दिन भी पकड़ा रहा तुल, जानें दूसरे दिन कौन-कौन से दिग्गज हुए सामिल

Voice Of News 24

23 Dec 2024 23:14 PM

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के बीएसए ग्राउंड में आयोजित काला नमक क्रेता विक्रेता सम्मेलन कार्यक्रम में दूसरे दिन जिलाधिकारी राजा गणपति आर एवं नवागत पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक महाजन तथा श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर हुए सामिल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बीएसए ग्राउंड में आयोजित बुद्धा राइस काला नमक क्रेता विक्रेता कार्यक्रम में प्रभाग लिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन वन जिला वन प्रोडक्ट के तहत किया गया था, जिसमें जिलाधिकारी राजा गणपति आर और नवागत पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक महाजन ने श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर का गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री को पुष्पहार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में काला नमक चावल की उत्पादन और विपणन को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई, साथ ही किसानों और विक्रेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाएं साझा की गई।

बाद में श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर भाजपा कार्यालय पर पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान और पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

स्वागत के दौरान मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने का कार्य करेंगे। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना भी की और आगामी चुनावों में पार्टी की जीत के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]