सिद्धार्थनगर:युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बंद कमरे में पंखे से लटका मिला

Voice Of News 24 

23 Dec 2024 16:36 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सजनापार गांव के टोला बैरीहवा में एक 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बंद कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सजनापार गांव के टोला बैरीहवा में एक 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बंद कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। यह घटना कल शाम की बताई जा रही है। मृतक की पहचान राम अवतार (26) पुत्र बरसाती के रूप में हुई है।मृतक का कमरा अंदर से बंद था। परिवार वालों ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला।जब दरवाजा नहीं खुला तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। अंदर शव रस्सी के सहारे पंखे से लटका मिला।राम अवतार की शादी पांच साल पहले हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं। दूसरी बेटी का जन्म एक महीने पहले ऑपरेशन के जरिए हुआ था। मृतक की पत्नी फिलहाल मायके में है।

पुलिस की कार्रवाई

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना परिवार और स्थानीय लोगों के लिए गहरे सदमे में है। मामले में पुलिस की जांच से ही वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

 

Voice Of News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.