UP में दर्जनों आईपीएस का उलटफेर, प्राची सिंह का विधायक से विवादों के बाद तबादला,छीन गई जिले की कप्तानी

Voice Of News 24 

22 Dec 2024 23:20 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले की महिला कप्तान का दस महीने बाद तबादला कर दिया है,पिछले दिनों प्राची सिंह का अपना दल के विधायक विनय वर्मा से विवादों का मामला तूल पकड़ लिया था,लेकिन अभी तबादले के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं,पढिये पूरी रिपोर्ट….

सिद्धार्थनगर-: प्रदेश की ताजा खबर,एडीजी कानून-व्यवस्था एवं कार्मिक अमिताभ यश द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जौनपुर के एसपी अजय पाल शर्मा को प्रयागराज कमिश्नरेट में प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

अंबेडकरनगर के एसपी डॉ. कौस्तुभ को जौनपुर का एसपी बनाया गया है। लखनऊ में पुलिस उपायुक्त केशव कुमार को अंबेडकरनगर का एसपी बनाया गया है। देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा और हाथरस के एसपी निपुन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

 

कासगंज की एसपी अपर्णा रजत कौशिक को अमेठी का एसपी बनाया गया है। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त अंकिता शर्मा को कासगंज का एसपी बनाया गया है। एसपी अमेठी अनूप कुमार सिंह को 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ भेजा गया है। एसपी बलिया विक्रांत वीर देवरिया के एसपी बनाए गए हैं। लखनऊ में पुलिस उपायुक्त डॉ. ओमवीर सिंह को बलिया, जबकि रामनयन सिंह को बहराइच का एसपी बनाया गया है। हाल में पीपीएस से आईपीएस बने चिरंजीव नाथ सिन्हा को हाथरस का एसपी बनाया गया है। वह बाराबंकी में एएसपी के पद पर तैनात थे। इसके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे डॉ. अभिषेक महाजन को सिद्धार्थनगर का एसपी बनाया गया है।

SP प्राची का विवादों से खूब रहा नाता,शायद विधायक से उलझने की खता में मिली सजा?

कुछ दिनों पहले जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा सरकार में सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) से विधायक हैं। उन्होंने शोहरतगढ़ और ढेबरुआ के थानाध्यक्ष पर अभ्रदता करने और इलाके में ड्रग्स माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया था।तत्कालीन सिद्धार्थनगर की एसपी प्राची सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि थानाध्यक्षों को उनके साथ भेदभाव और बात नहीं मानने का निर्देश दिया गया था। पिछले दिनों शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई थी और उसमें आग लग गई थी। दुर्घटना में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हो गई थी। विधायक ने ढेबरुआ थानाध्यक्ष पर जांच के दौरान कुछ आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।उन्होंने आरोप लगाया, “विधायक फोन करके किसी को हटाने की पैरवी कर रहा है तो कुछ नहीं हो रहा है, लेकिन अगर कोई आम आदमी लिफाफा लेकर पहुंच जाए तो उसके सामने विधायक की पैरवी बेकार है।” विधायक विनय वर्मा ने बताया कि वह छह दिन से धरने पर बैठे हैं। यहां की एसपी को हटाना और जिले को बचाना बहुत जरूरी है। जिला दलाली का अड्डा बना हुआ है।उन्होंने आगे कहा, “इस मामले को लेकर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष तक से बात हुई है। उन्होंने मेरी बातों को समझ कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करने को कहा था। अगर, कप्तान को नहीं हटाया जाता है तो मैं शांति से इसी तरह धरने पर बैठा रहूंगा और सरकार के बाकी के ढाई साल धरना जारी करूंगा।देर सही लेकिन ये तबादला विधायक जी के कलेजे को ठंडक जरूर पहुँचाया होगा।

बहराइच हिंसा में सुलग रही थी SP वृंदा के तबादले की आग,सरकारी फरमान बदल गई कुर्सी

 

वृंदा शुक्ला एसपी बहराइच को महिला एवं बाल विकास सुरक्षा संगठन लखनऊ भेज दिया गया है. बहराइच में जब हिंसा हुई थी तभी से लगातार सवाल उठ रहे थे कि पुलिस के फेलियर की वजह से एक घटना घटी है. एसपी को हटाने की मांग उठ रही थी।बहराइच हिंसा के कारण एसपी वृंदा शुक्ला को हटा दिया गया है ऐसे सवाल महकमे में उठ रहे हैं।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.