Voice Of News 24
22 Dec 2024 20:18 PM
ललिया (बलरामपुर)
जनपद बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्चे की ट्रक के चपेट में आने से हुई मौत, परिजनों में मचा चीख-पुकार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जब किसी के घर में बच्चे का जन्म होता है तब घरों में इस कदर खुशी का माहौल होता है कि मानो दुनिया की हर खुशी मिल जाती है, लेकिन जब उसी बच्चे की असामायिक मृत्यु हो जाती है तो ऐसा प्रतीत होता है कि दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
कुछ इसी प्रकार का एक मामला जनपद बलरामपुर से सामने आया है। जहां एक ट्रक की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक थाना ललिया क्षेत्र के सिंहपुर गांव में ट्रक के चपेट में आने से चार वर्षीय कृष्णा जयसवाल की मौत हो गयी । पिता विजय जायसवाल की सूचना पर ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। खाली ट्रक शिवपुरा के तरफ से सिंहपुर की ओर आ रहा था। विजय कुमार का चार वर्षीय बच्चा रात करीब साढे छः बजे सड़क पार कर रहा था कि अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पिता विजय कुमार व माता ज्योति का रो रो कर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार वर्मा ने संवाददाता को बताया कि काफी दिनों के बाद चार लड़की के बाद इकलौता बेटा का जन्म हुआ था ।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कादिर खान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सिद्धार्थनगर में यूपीपीएससी परीक्षा केंद्रों का एसपी प्राची सिंह ने किया निरीक्षण https://t.co/ax33qYe4fq@siddharthnagpol
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 22, 2024























