महराजगंज : सोनौली बॉर्डर पर नेपाली गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, जाने बरामदगी का पूरा विवरण

Voice Of News 24 

21 Dec 2024 21:56 PM

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सोनौली कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 2 सौ 26 ग्राम अवैध नेपाली गांजा की खेप बरामद किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा और एएसपी अतीश कुमार सिंह के निर्देश पर नौतनवां सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी और सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह के अगुवाई में सोनौली बॉर्डर के पगडंडी मार्गो पर सघन चेकिंग चल रही थी।

पुलिस ने बताया कि पुलिस और एसएसबी की टुकड़ी गस्त पर थे तभी शुक्रवार की बीती देर रात्रि को महराजगंज के सोनौली कोतवाली क्षेत्र ग्राम लक्ष्मीनगर टोला सेमरा निवासी 36 वर्षीय शिवपूजन पुत्र जोखू प्रसाद अवैध गांजा लेकर डंडा हेड पूल के पास एसएसबी रोड से जाता हुआ दिखाई दिया। उसे रोक कर तलाशी ली गयी तो उसके पास से 1 किलो 2 सौ 26 ग्राम अवैध नेपाली गांजा बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

Voice Of News 24