सिद्धार्थनगर में समाजवादी पार्टी का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Voice Of News 24 

21 Dec 2024 21:39 PM

सिद्धार्थनगर

संसद में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

संसद में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिए हैं। इस कड़ी में शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के जिलाध्यक्ष लाल जी यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी हाथों में झंडे और डॉ. अंबेडकर की तस्वीरें लेकर नारेबाजी कर रहे थे। उनके नारे थे, “बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “अमित शाह इस्तीफा दो”। प्रदर्शन के बाद, सपा नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष लाल जी यादव ने कहा, “हमारी मांग है कि अमित शाह सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भाजपा सरकार उन्हें मंत्रीमंडल से बाहर करे। अगर हमारी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो हम लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेंगे, और इसके लिए हमें जो भी कुर्बानियां देनी पड़ी, हम देंगे।”

प्रदर्शन में डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून, सपा नेता अजय यादव, उग्रसेन सिंह, सचिन मिश्रा समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.