
महाराजगंज में समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला अध्क्षय विद्या सागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में इकट्ठा होकर जिला अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भारतीय संविधान निर्माता, करोड़ों दलितों, पिछड़ों और वंचितों के भगवान, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि गृह मंत्री की यह टिप्पणी देश और प्रदेश के दलित, पिछड़े तथा वंचित समाज के लोगों की भावनाओं को गहरे आघात पहुंचाती है। उनका आरोप था कि इस टिप्पणी से भाजपा की संविधान विरोधी मानसिकता उजागर होती है और यह बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति अपमानजनक है।
सपा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि अमित शाह जी को अपनी इस टिप्पणी के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए, ताकि दलित, पिछड़े और वंचित समाज की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। उनका कहना था कि इस मामले को लेकर सरकार को गंभीर कदम उठाने चाहिए और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सामंजस्य बनाए रखने के लिए उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
यह प्रदर्शन इस बात का प्रतीक था कि दलित, पिछड़े और वंचित समुदाय के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए सपा कार्यकर्ता गंभीर हैं और इस मुद्दे पर उनका विरोध साफ है।
सिद्धार्थनगर:मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने विकास कार्यों का किया निरीक्षणhttps://t.co/S7Upu8I0yK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 21, 2024


















