महराजगंज में ट्राली और ट्राला के भिड़ंत में एक युवक घायल होकर तोड़ दिया दम

Voice Of News 24 

20 Dec 2024 18:17 PM

कोठीभार (महराजगंज)

जनपद महराजगंज के थाना कोठीभार क्षेत्र में एक भीषण हादसे में एक युवक की मौत हो गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को भेजा पोस्टमार्टम, अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा बाजार से घुघली मार्ग पर स्थित ग्राम सभा लोहेपार मे आज सुबह गन्ने से भरी एक ट्रॉली और बगास से भरी एक ट्राला मे भिड़ंत हो गई जिससे दोनों वाहन पलट गए। स्थानीय लोगों ने वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को बताया कि दोनों वाहनों में एक दूसरे से आगे निकलने के लिए होड़ मची थी। जिसके कारण यह हादसा एक युवक की मौत का गवाह बन गया। मिली जानकारी के अनुसार गन्ने की ट्रॉली बगास के ट्राला की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो भैंस भी इसके चपेट में आ गई, समाचार मिलने तक मृतक युवक की अभी जानकारी नहीं मिल पाई है, पुलिस ने युवक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Voice Of News 24