Voice Of News 24
20 Dec 2024 16:30 PM
बृजमनगंज (महराजगंज)
महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में कलयुगी बेटे ने माँ की पत्थर से मारकर हत्या कर दी है। आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटनाक्रम की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सिकंदराजीतपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक, बेटे ने किसी विवाद या अन्य कारणों से अपनी मां की जान ले ली।
ये रहा पूरा घटनाक्रम
बृजमनगंज थाना क्षेत्रांतर्गत सिकंदराजीतपुर निवासी शाशिप्रभा ( 65 )पत्नी कृष्ण विहारि किसी बात को लेकर बेटे अवनीश उर्फ चिंटू से किसी बात को लेकर बहस हो गई विवाद इतना बढ़ गया की बेटे ने पत्थर से फेंक कर मार दिया जो महिला के सिर पे जा लगी जिसे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना आग की तरह गांव में फैल गई । इस घटना को देखने के लिए भीड़ इक्कठी हो गई । इस वारदात से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, और स्थानीय लोग इसे लेकर हैरान और दुखी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पे पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हत्या के पीछे क्या कारण रहे, ताकि इस दर्दनाक घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अतीस कुमार सिंह ने बताया कि थाना बृजमनगंज क्षेत्र में एक 65 वर्षीय महिला को उसके बेटे द्वारा पत्थर से मारकर घायल कर दिया गया, जिससे महिला की मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
बाहरी दुश्मन से बचकर क्या करेंगे लोग जब कोंख में ही बैठा रहेगा कातिल। जिस मां का हाथ बेटे की सलामती और आशीर्वाद के लिए सदा उठता है बदलें में बेटे का हाथ कैसे उठा हत्या के लिए? ऐसे अनेकों सवाल कातिल बेटे के उपर कहर बरसा रहे हैं।
महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सिकंदराजीतपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बेटे ने किसी विवाद या अन्य कारणों से अपनी मां की जान ले ली।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/aXIoIkeExa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 20, 2024





















