Voice Of News 24
20 Dec 2024 14:06 PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मदरहिया गांव में गुरुवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार की ठोकर से 49 वर्षीय महिला ज्ञानमती की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट.

सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मदरहिया गांव में गुरुवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार की ठोकर से 49 वर्षीय महिला ज्ञानमती की मौत हो गई। महिला सड़क पर पैदल टहल रही थी, तभी कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार मदरहिया गांव निवासी ज्ञानमती (49), पत्नी- गुद्दे गुरुवार देर शाम गांव के सड़क पर टहल रही थी। बताया जा रहा है कि, इसी बीच तेज रफ्तार कार ने उन्हें ठोकर मार दी। जिससे हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद परिवार के लोग महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंच गए। जहाँ पर इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक मृतका के दो पुत्र दुर्गेश (22) व शक्तिमान (18) हैं।महिला के मौत पर उसके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिवार में दो बेटे, दुर्गेश (22) और शक्तिमान (18) हैं, जो मां की मौत से गहरे सदमे में हैं। ढेबरुआ थाने के थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सिद्धार्थनगर:ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत ,एक की हालत गंभीरhttps://t.co/OmI20jEvSr
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 20, 2024





















