महराजगंज पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में तबादला ,देखिये किसको कहा की मिली नई जिम्मेदारी

Voice Of News 24 

10 Dec 2024 22:10 PM

महराजगंज

जनपद में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने 43 हेड कांस्टेबलों, आरक्षियों और महिला आरक्षियों का तबादला किया, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

जनपद में पुलिस अधीक्षक  सोमेंद्र मीना ने 43 हेड कांस्टेबलों, आरक्षियों और महिला आरक्षियों का तबादला किया है। इस तबादले के तहत कई थानों में कार्यरत कांस्टेबलों को अन्य जगहों पर भेजा गया है, जिनमें से लगभग दर्जन भर कांस्टेबलों को डायल 112 सेवा में तैनात किया गया है।

         

यह कदम पुलिस विभाग के कार्यकुशलता और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। डायल 112 में तैनात किए गए कांस्टेबलों का मुख्य कार्य आपातकालीन कॉल्स का तुरंत निपटारा करना और जनमानस को त्वरित सहायता प्रदान करना होगा।

 

Voice Of News 24