महराजगंज : फरेंदा के विद्यालय में सोनिया गांधी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Voice Of News 24 

09 Dec 2024 16:40 PM

आनंदनगर (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के मीडिल स्कूल प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिस कार्यक्रम को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रचाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जिले के नगर पंचायत आनंदनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बड़ी पहल देखने को मिली है। सोनिया गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिससे वहां उपस्थित लोगों का हाथ सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आशिर्वाद के रूप में उठ सकें।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक जनपद महाराजगंज के नगर पंचायत आनंद नगर में आज 8 दिसंबर को मिडिल स्कूल के प्रांगण में विधायक वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा सोनिया गांधी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस आयोजन में राजेश मौर्य, मोहम्मद शफी प्रधान,मोहम्मद रजा,राजदेव यादव एवं पटवारी निषाद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24