गोरखपुर:आधा दर्जन घरों में ताबड़तोड़ चोरी, तीसरी आँख से भी नाकाम रहा पुलिस का पहरा,पुलिसिया इकबाल दांव पर

Voice Of News 24

09 Dec 2024 14:49 PM

गोरखपुर

गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज इलाके में पुलिसिया खौफ़ खत्म हो गया है,आधी रात में आधा दर्जन टूटे ताले,सोती रही पुलिस,लूट गए कई घर बीती रात चोरों ने पुलिस को ऐसा सदमा दिया है कि पुलिस वालों की नींद हराम हो गई है,इसी रात चोरों ने पुलिस की तत्परता और गस्त की पोल खोल कर रख दी है,जानिए पूरा चोरीकांड…

गोरखपुर, कैम्पियरगंज:जिले के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सनगद और बनकटा में बीती रात चोरों ने पुलिस की नाक में दम कर डाला है,पुलिस चौकी के नाक के नीचे ही कट रही सेंध पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।एक रात में आधा दर्जन घरों और दुकानों में हुई चोरियों के वारदात ने सुस्त पुलिसिया तन्त्र का आईना दिखा दिया है।

जिले में चोरी के मानचित्र का ग्राफ हर रोज बढ़ता जा रहा है और पुलिस हवा में तीर चला रही है।बीती रात चोरी हुए घरों के सत्यप्रकाश सहानी 90 हजार कैश और 1 लाख का जेवर,विजय नाथ यादव 40 हजार कैश,जनार्दन के घर से 20 हजार कैश,बनतीरा के घर से 60 हजार कैश और लगभग 5 लाख के गहने,लालमोहर के घर से 15 हजार और 3 लाख के गहने और उपेश के घर से 18 हजार नगद और जेवर चोर उड़ा ले गए।गूगल एप फार्म में बराबर गस्त दिखा कर अपने आला अफसरों के आखों में किस तरह इनके अधिकारी धूल झोंक रहे हैं ये ताबड़तोड़ चोरियां इनकी नकाबपोशी से बेपर्दा कर दे रही है।इस कदर हुई चोरियां और चोरों का ललकार कैम्पियरगंज थाना के पृष्टभूमि से पर्दा उठा रहे हैं,जरा एक बार आप भी तो जानिए यहाँ क्या है गोलमाल ?

 

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रदेश भर में सीसीटीवी कैमरे लगाएं जा रहे हैं लेकिन पुलिस के कोरे कागजों में एक नया अध्याय हुई बेधड़क चोरियों की नाकाम कुंडली में जुड़ गया है,जिसमे पुलिस अभी तक हाथ मल रही है और चोर अपने इरादे पर बिल्कुल खरे उतर रहे हैं। थाना क्षेत्र में पस्त दिख रहा कानून व्यवस्था और केवल चल रहा चोर सिपाही के लुकाछिपी का खेल।आधी रात को अगर आधा दर्जन घरों में सेंध कट जाए तो पुलिसिया इकबाल तो चोरों के चक्रव्यूह में जरूर भटक जा रहा है। इलाके में अब हर एक मुँह दूसरे मुँह से यह सवाल पूछे फिर रहा है कि कब तक ऐसे चलता रहेगा चोर सिपाही का खेल?कब लगाम लगेगी चोरियों की बारदात पर ?पुलिस ऐसे ही हाथ पर हाथ रखकर बैठी रहेगी या फिर चोरी पर लगाम लगाने के लिए कोई खाका बुन रही है पुलिस? ऐसी जितनी मुँह उतनी बातों सरगर्मियां बढ़ा रखी है।फिलहाल यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इस बड़ी वारदात का खुलासा होता है या फिर ऐसे ही तहरीर के पन्ने आलमारियों में दम तोड़ देंगे।
फिलहाल इतनी बड़ी चोरी की वारदात ने पुलिस अफसरों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच दी है।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]