Voice Of News 24
07 Dec 2024 22:23 PM
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सिद्धार्थनगर के बढ़नी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचेंगे केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ के बढ़नी रेलवे स्टेशन पर 8 दिसंबर 2024 को केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू बढ़नी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और नव निर्मित वशिंग पिट (कोचिंग डिपो) का लोकार्पण भी करेंगे। मंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को डीआरएम आदित्य कुमार ने बढ़नी रेलवे स्टेशन का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीआरएम ने बढ़नी रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों को देखा और उनकी प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन के विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं के कार्यों की जांच की और कमियों के लिए अधिकारियों को सुधारात्मक निर्देश दिए। डीआरएम ने कहा, “मंत्री के आगमन से पहले सभी तैयारियां गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी होनी चाहिए। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।”
बढ़नी स्टेशन पर डीआरएम ने नवनिर्मित कोचिंग डिपो के उन्नयन कार्यों को भी देखा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के पुर्निवकास कार्यों की समीक्षा की गई। डीआरएम ने यात्री सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर की गुणवत्ता का अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सिद्धार्थनगर-चिल्हिया रेलवे स्टेशन के बीच स्थित समपार संख्या 58 का भी निरीक्षण किया। बढ़नी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 15.05 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया जा रहा है
सिद्धार्थनगर : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत लोहिया कला भवन में 206 ग्राम प्रधान को किया गया सम्मानित एवं 204 ग्राम पंचायत को घोषित किया गया टीबी मुक्तhttps://t.co/TkrqkFvq4v
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 7, 2024























