Voice Of News 24
07 Dec 2024 14:53 PM
महराजगंज
महराजगंज जिले के आनंद नगर फरेंदा के बजरंगबली मंदिर में एक मानवीय और अद्भुत घटना देखने को मिली, जब मानसिक रूप से पीड़ित एक महिला ने मंदिर परिसर में ही बच्चे को जन्म दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के आनंद नगर फरेंदा के बजरंगबली मंदिर में एक मानवीय और अद्भुत घटना देखने को मिली, जब मानसिक रूप से पीड़ित एक महिला ने मंदिर परिसर में ही बच्चे को जन्म दिया। इस घटना के दौरान वीरू चाय वाले और राजू मद्धेशिया ने त्वरित सहायता करते हुए महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
यह घटना मानवता की मिसाल पेश करती है, जहां संकट के समय लोगों ने तत्परता और करुणा दिखाते हुए जरूरतमंद की मदद की। इस घटना ने यह साबित किया कि आज भी समाज में मानवता जीवित है।
गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 7 दिसंबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/js6fYh3HJB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 7, 2024























