गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 7 दिसंबर का दिन क्यों है खास

Voice Of News 24

07 Dec 2024 10:36 AM

आईए जाने कि आज 7 दिसंबर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

7 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

 

  • 1825 – भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कोलकाता पहुंचा।

 

  • 1856 – देश में पहली बार आधिकारिक रूप से ‘हिंदू विधवा’ का विवाह कराया गया।

 

  • 1972 – अमेरिका ने चंद्रमा के लिये अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।

 

  • 1995- भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया।

 

  • 2009 – डेनमार्क के कोपेनहेगन में जलवायु शिखर सम्मेलन शुरू।

 

7 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

 

  • 1889 – राधाकमल मुखर्जी – आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान।

 

  • 1887 – गोविन्द सिंह राठौड़ – भारत के जाबांज सैनिकों में से एक थे।

 

  • 1879 – जतीन्द्रनाथ मुखर्जी – भारतीय क्रांतिकारी थे।

 

7 दिसंबर को हुए निधन

 

  • 2019 – स्वयं प्रकाश – हिंदी साहित्यकार थे।

 

  • 2016 – चो रामस्वामी – भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता थे।

 

  • 1782 – हैदर अली – 18वीं शताब्दी के मध्य एक वीर योद्धा था, जो अपनी योग्यता और क़ाबलियत के बल पर मैसूर का शासक बन गया।

 

सशस्त्र सेना झंडा दिवस

सशस्त्र सेना झंडा दिवस या झंडा दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण हेतु भारत की जनता से धन-संग्रह के प्रति समर्पित एक दिन है। यह 1949 से 7 दिसम्बर को भारत में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर हुए धन संग्रह के तीन मुख्य उद्देश्य है- १. युद्ध के समय हुई जनहानि में सहयोग,
२. सेना में कार्यरत कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण और सहयोग हेतु, ३. सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण हेतु।

 

Voice Of News 24