Voice Of News 24
01 Dec 2024 11:11 AM
बलरामपुर
बलरामपुर में फर्जी तरीके से कुवैत का वीजा बनवाने और ठगी के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जिले में कुवैत का फर्जी वीजा बनवाने और ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि इन आरोपियों ने वीजा बनवाने के नाम पर पांच व्यक्तियों से कुल 4.35 लाख रुपये की ठगी की।
क्या था मामला
यह मामला थाना उतरौला क्षेत्र से जुड़ा है। शिकायतकर्ता शकील अहमद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने कुवैत का वीजा बनवाने के नाम पर पैसे ऐंठे और नकली वीजा तैयार कर दिया। वीजा सत्यापन के दौरान यह फर्जी निकले। इसके अलावा मेडिकल कराने और फेल होने पर नए मेडिकल के नाम पर भी अतिरिक्त पैसे वसूले गए।
मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया
मोहम्मद ताहिर पुत्र रईश (वर्तमान में दुबई में)
ताहिर अली पुत्र मुनव्वर अली
मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद रईश
इनकी निशानदेही पर ठगी से संबंधित अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद ताहिर के बैंक खातों को सीज करने और वीजा रद्द कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ताहिर को दुबई से प्रत्यर्पित कर गिरफ्तार किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने शकील अहमद और अन्य पीड़ितों से वीजा और मेडिकल के नाम पर रकम वसूली थी। हालांकि, जब वीजा फर्जी निकले, तो इनमें से 50,000 रुपये वापस कर दिए गए।
आरोपी जेल भेजे गए
पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 1 दिसंबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/p67F3lrsoQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 1, 2024


















