महराजगंज : लेखपाल का रिश्वत लेते विडियो वायरल, कुछ इस प्रकार तरक्की पर है प्रदेश और मुख्यमंत्री का भ्रष्टाचार मुक्त अभियान, जाने पूरा मामला

Voice Of News 24

30 Nov 2024 22:00PM

महराजगंज

जनपद महराजगंज के बृजमनगंज क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल सुर्खियों में बन गए हैं। रिश्वत लेने का विडियो सामने आने पर हलचल मच गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

चाहे प्रधानमंत्री हों फिर मुख्यमंत्री हों, इन सभी का श्वपन है कि देश का प्रत्येक राज्य और जनपद भ्रष्टाचार मुक्त बने, लेकिन कुछ ऐसे कर्मी हैं जो रिश्वत न ले तो उनके वेतन कि एसिडिटी खत्म ही नहीं होगी।
कुछ इसी प्रकार का एक वायरल विडियो महराजगंज जिले से सामने आया है, जिसमें लेखपाल को घुस लेते साफतौर पर देखा जा सकता है, हालांकि अभी इस विडियो का स्पष्टीकरण नहीं हो सका है।

महराजगंज के बृजमनगंज क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में लेखपाल अशोक कुमार मिश्रा एक व्यक्ति से काम करवाने के बदले पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो लगभग दो सप्ताह पुराना बताया जा रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ने 2900 रुपए घूस के रूप में दिए।

 

नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 11 के निवासी राजन चौरसिया ने डेढ़ साल पहले अपना हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए फरेंदा तहसील में आवेदन किया था। हालांकि, तहसील में कई बार चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें काम में कोई प्रगति नहीं दिखी। इसी बीच, तहसील के लेखपाल अशोक कुमार मिश्रा ने काम कराने के लिए पैसे की मांग की।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक राजन ने बताया कि उन्होंने लेखपाल को कई बार छोटे-छोटे रुपए दिए, लेकिन लेखपाल ने अब 5000 रुपए की और डिमांड की। अंत में, कुछ महीने पहले राजन अपने एक साथी के साथ तहसील गया और लेखपाल को 2900 रुपए देते हुए इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
राजन लेखपाल द्वारा किए जा रहे रिश्वत की डिमांड से तंग आ चुका था और उसका काम भी नहीं हो रहा था, जिससे उसने लेखपाल का रिश्वत लेते समय का विडियो बनाकर वायरल कर दिया।

इस संबंध में तहसीलदार फरेंदा ने बताया कि विडियो को एसडीएम ने संज्ञान में लेकर लेखपाल से 3 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगे हैं।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि यदि वायरल विडियो लगाए गए आरोप के मुताबिक परिणाम बयां करती है तो प्रशासन किस तरह की कार्रवाई लेखपाल पर करती है? विडियो का सच्चाई सामने आने के बाद क्या प्रशासन लेखपाल की अच्छे से खातिरदारी करेगी या फिर ये खातिरदारी कागजों तक ही सीमित रह जायेगी?
फिलहाल लोगों के जेहन में अलग-अलग सवाल उठ रहे हैं, लेकिन विडियो का स्पष्टीकरण न होने से सभी लोगों को अपने-अपने सवाल उभारने में हिचकिचाहट हो रही है।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]