Voice Of News 24
30 Nov 2024 14:38 PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के विकास खंड बर्डपुर स्थित ग्राम पंचायत दुल्हा सुमाली के राजकीय इंटर कॉलेज का सीडीओ जयेंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के विकास खंड बर्डपुर स्थित ग्राम पंचायत दुल्हा सुमाली के राजकीय इंटर कॉलेज का सीडीओ जयेंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में केवल 150 बच्चे उपस्थित पाए गए, जबकि प्रधानाध्यापक के अनुसार शैक्षिक वर्ष में 350 बच्चों का नामांकन हुआ था। सीडीओ ने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों से संवाद और नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील के भोजन की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया गया। सीडीओ ने भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया।
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत विद्यालय में पेयजल सुविधा, शौचालय ब्लॉक, अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला और पुस्तकालय का निर्माण चल रहा है। सहायक अभियंता ने बताया कि अधिकांश निर्माण कार्य पहले किश्त के तहत पूरा हो चुका है, और दूसरी किश्त की मांग की गई है।
सीडीओ ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सहायक अभियंता को नियमित निरीक्षण करने और किसी भी लापरवाही से बचने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इन्हें तय समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।
महराजगंज:लेहड़ा मंदिर में दबंगों द्वारा श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के साथ मारपीट की घटनाhttps://t.co/AVdJOLv2OE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 30, 2024


















