Voice Of News 24
30 Nov 2024 09:26 AM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले के जिला कारागार का निरीक्षण जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के जिला कारागार का निरीक्षण जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कारागार में बंदियों की सुरक्षा, भोजन, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा।
इसके अलावा, जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्याओं को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कारागार में अनुशासन बनाए रखा जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता को सख्ती से रोका जाए।
सिद्धार्थनगर : 18 आरोपी के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद एक भी आरोपी की नहीं हुई गिरफ्तारी, छेड़खानी के मामले में जांच करने गई थी पुलिस, दबंगों ने पुलिस को बनाया था बंधक और छीन लिया था मोबाइल फोन, जाने पूरा घटनाक्रमhttps://t.co/CfJnrGDPdR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 29, 2024


















