महराजगंज:जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने परतावल बाजार में किया पैदल मार्च

Voice Of News 24 

29 Nov 2024 16:54 PM

महराजगंज

महराजगंज में आज जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने परतावल बाजार में पैदल मार्च कर स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज में आज जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने परतावल बाजार में पैदल मार्च कर स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। यह मार्च पुलिस बल के साथ किया गया, जहां दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी रखने और अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय शांति और व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने भी कानून व्यवस्था के संदर्भ में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने हालिया हिंसक घटनाओं को देखते हुए दोनों समुदायों के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ संवाद बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने पर बल दिया।

इस प्रकार का पैदल मार्च स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.