महराजगंज : दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक व्यक्ति हालत गंभीर,जिला अस्पताल रेफर

Voice Of News 24 

28 Nov 2024 14:34 PM

निचलौल (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर होने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

निचलौल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अंतर्गत निचलौल से ठूठीबारी मार्ग पर स्थित ग्राम सभा सिरौली पेट्रोल पंप के समीप दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी निचलौल ले जाया गया,

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल सिराजुल्लाह (58) पुत्र अब्दुल मजीद निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा परागपुर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.