सिद्धार्थनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में किचन के अंदर कुंडी से लटकती मिली युवती, परिजनों में मचीं चीख-पुकार

Voice Of News 24 

25 Nov 2024 22:44 PM

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटनाक्रम सामने आने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। संदिग्ध परिस्थितियों में कुंडी से लटकती युवती का शव मिलने से आस-पास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जिगनिहवा चौराहा निवासी चिन्नी लाल निषाद की 22 वर्षीय पुत्री राधिका का शव घर की किचन की छत की कुंडी से लटकता हुआ मिला। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

राधिका बांसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहजी स्थित एक निजी विद्यालय में पिछले 2-3 साल से शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं और एमए प्रथम वर्ष की छात्रा भी थीं। क्षेत्र में चर्चा है कि राधिका किसी कारणवश डिप्रेशन में थी, जो इस घटना की वजह हो सकता है।

इस संबंध में गोल्हौरा थाना के थानाध्यक्ष इस बृजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे घटना की पुष्टि हो सके।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.