Voice Of News 24
25 Nov 2024 22:12 PM
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों वस काइंड हाॅस्पिटल के प्रोपराइटर का फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फ़ैली गई, और माहौल अचानक मातम में बदल गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जब लोगों की मृत्यु किसी भी कारण वस घर में होती है तो उन्हें अफसोस होता है कि यदि मृतक को समय पर अस्पताल तक लें जातें तो शायद परिणाम बदल सकता, क्योंकि डॉक्टर को ही भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। लेकिन सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र से एसी घटना सामने आई है कि भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले का ही शव संदिग्ध परिस्थितियों

में मिला और ऐसी जगह मिला जहां लोग मृतक व्यक्ति को मृत्यु से पहले ले जाने की इच्छा रखते हैं और अपने मन को शांति प्रदान करते हैं।
अस्पताल में ही डाॅक्टर इरफान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिससे इस घटनाक्रम की सूचना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई।
ये रहा पूरा मामला
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बेवा में स्थित काइंड हॉस्पिटल के 38 वर्षीय प्रोपराइटर डॉक्टर इरफान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हॉस्पिटल के वोटी में फंदे से लटकता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया।
इस सनसनीखेज घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को मिली और मौके पर ही पुलिस ने वहां पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल में जुट गई है।
इस घटना ने क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना दिया है, और पुलिस द्वारा मृत्यु के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।
सिद्धार्थनगर : डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बेवा में स्थित काइंड हॉस्पिटल के प्रोपराइटर डॉक्टर इरफान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हॉस्पिटल के वोटी में फंदे से लटकता हुआ मिला@Uppolice @siddharthnagpol pic.twitter.com/cid7ydiNwY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 25, 2024


















