सिद्धार्थनगर:प्राथमिक विद्यालय सूपाराजा का जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने किया औचक निरीक्षण

Voice Of News 24 

25 Nov 2024 16:22 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के प्राथमिक विद्यालय सूपाराजा का सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने औचक निरीक्षण किया.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जिले के प्राथमिक विद्यालय सूपाराजा का सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई अनियमितताओं पर उनकी कड़ी नाराजगी सामने आई। विद्यालय में 232 बच्चों के नामांकन के बावजूद, केवल 141 बच्चे उपस्थित थे, और अधिकांश बच्चों ने ड्रेस और जूते नहीं पहने थे। डीएम ने प्रधानाध्यापक जया शांति से व्यवस्थाओं में कमी को लेकर पूछताछ की और नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभिन्न रजिस्टरों, जैसे पीटीएम रजिस्टर, निपुण तालिका, शिक्षक डायरी, साप्ताहिक आकलन ट्रैकर, और मिड-डे मील रजिस्टर की जांच की। मिड-डे मील के चावल को संतोषजनक पाया गया, लेकिन रसोईया ड्रेस में नहीं थी, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई।

इसके अतिरिक्त, आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया, जहां कार्यकत्री की देरी और पोषण ट्रैकर की अधूरी फीडिंग के कारण नोटिस जारी किया गया। 81 पंजीकृत बच्चों में से केवल 45 ही उपस्थित थे, और 15 गर्भवती महिलाओं को पोषाहार का वितरण नहीं किया गया था। डीएम ने बच्चों की ड्रेस और जूते सुनिश्चित कराने, पोषण ट्रैकर अपडेट रखने, और गर्भवती महिलाओं को पोषाहार का शीघ्र वितरण करने का निर्देश दिया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.