बलरामपुर : भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने जानें किन कारणों से किया फ्लैग-मार्च

Voice Of News 24

24 Nov 2024 21:33 PM

बलरामपुर

जनपद बलरामपुर के भारत-नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस की टीम ने संदिग्ध गतिविधियों और तस्करी की रोकथाम हेतु किया फ्लैग मार्च। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों और तस्करी की रोकथाम के लिए फ्लैग-मार्च किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं मजबूत बनाए रखना था। फ्लैग-मार्च के दौरान सुरक्षा बलों ने सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है, जिससे तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों को रोका जा सके।

इस तरह के संयुक्त अभियानों से सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और सामंजस्य बनाए रखने में मदद मिलती है और यह कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.