Voice Of News 24
24 nov 2024 21:19 PM
महराजगंज
महराजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मिना ने थाना श्यामदेउरवा का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मिना ने थाना श्यामदेउरवा का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के सम्पूर्ण परिसर का भ्रमण किया और कार्यालय, सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network & Systems), स्टोर रूम, बैरक, परिसर, शस्त्रागार, और कारागार का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे थाने की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं में सुधार हो सके। इस तरह के औचक निरीक्षणों का उद्देश्य थानों की स्थिति की नियमित समीक्षा करना और पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी से काम करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को बनाए रखा जा सके।
महराजगंज:जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आज गोसदन मधवलिया की जिला प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्नhttps://t.co/9jnndKaajE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2024


















