Voice Of News 24
24 Nov 2024 20:43 PM
महराजगंज
महराजगंज जिले के गोसदन मधवलिया में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आज गोसदन मधवलिया की जिला प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी नस्ल के गोवंशों के नस्ल सुधार के लिए दीर्घकालीन कार्ययोजना बनाना और इसे प्रभावी ढंग से लागू करना था। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चिन्हित गोवंश का अभिलेखीकरण किया जाए और गोसदन में साइलेज निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने गो-कास्ट निर्माण और बिक्री के लिए स्वयं सहायता समूहों के साथ अनुबंध करने और उनकी बिक्री की रणनीति बनाने की भी बात कही।
बैठक में सिसवा के विधायक ने गोसदन की आत्मनिर्भरता पर जोर दिया, जिससे यह प्रदेश और देश में एक आदर्श रूप में प्रस्तुत हो सके। उन्होंने गोबर और गोमूत्र जैसे उत्पादों के विपणन की रणनीति बनाने की सलाह दी और महिला समूहों को इस कार्य में शामिल करने का सुझाव दिया ताकि उन्हें आय का अतिरिक्त स्रोत मिल सके।
बैठक से पहले जिलाधिकारी ने गोसदन का निरीक्षण किया, जहां पशु शेड, वर्मी कंपोस्ट पिट, गोबर गैस प्लांट और हरे चारे की व्यवस्थाओं की जांच की। गोसदन में 537 संरक्षित पशु हैं और उनके लिए पर्याप्त भोजन की व्यवस्था भी की गई है। जिलाधिकारी ने पशुओं के पोषण के लिए हरे चारे और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाने का निर्देश दिया और जाड़े के मौसम के लिए काऊ-कोट की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
जिलाधिकारी ने गोसदन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वर्मी कंपोस्ट और गोबर गैस प्लांट की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने महिला समूहों द्वारा उत्पादित खाद की बिक्री की योजना के लिए परिसर की सुरक्षा और तारबंदी के निर्देश दिए, ताकि जंगली जानवरों से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी निचलौल, और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत, लखनऊ सुपर जाइंट्स ने सीज़न 2025 के लिए ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीदा। pic.twitter.com/7gZwSXzwkr
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2024













