सिद्धार्थनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Voice Of News 24 

24 Nov 2024 12:11 PM

सिद्धार्थनगर 

जनपद सिद्धार्थनगर के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज़ घटनाक्रम सामने आया है। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव जंगल में एक पेड़ से लटकता मिलने पर हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने की घटना सामने आई है। युवक की लाश बसौनी गांव के पास जंगल में एक पेड़ से लटकती हुई पाई गई है। मृतक की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है और उसकी पहचान प्रभुदयाल यादव के रूप में हुई है, जो बसौनी गांव का निवासी था।
इस घटना की सूचना ग्राम प्रधान मुनिराम ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है, और पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन भी अब पुलिस के जांच-पड़ताल की आस लगाए बैठे हैं ताकि कारणों का स्पष्टीकरण हो सकें।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.