महराजगंज : शिक्षा में डिजिटल बदलाव की दिशा में अहम कदम, एन डी एम कॉलेज में फार्मेसी छात्रों में वितरित किया गया 55 स्मार्टफोन

Voice Of News  24 

23 Nov 2023 22:29 PM

महराजगंज

जनपद महराजगंज के एन डी एम काॅलेज में फार्मेसी छात्रों के बीच 55 स्मार्टफोन वितरित किया गया, जिससे उनकी शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ उनकी डिजिटल पढ़ाई बेहतर लय पकड़ सके। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के एन डी एम कॉलेज में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत फार्मेसी छात्रों को स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जयमंगल कन्नौजिया ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान जब स्कूल, कॉलेज और उद्योग-धंधे बंद हो गए थे, तब बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही थी।
इस संकट से उबरने के लिए सरकार ने ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने का निर्णय लिया। इसके परिणामस्वरूप अब छात्रों को स्मार्ट फोन और टेबलेट मुफ्त में दिए जा रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ किया गया। इस दौरान 55 छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की डीजी शक्ति योजना छात्राओं के शैक्षिक विकास में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के विकास के लिए स्मार्टफोन एक महत्वपूर्ण कड़ी है, बशर्ते छात्र इसका सदुपयोग करें, तो उनका शैक्षिक विकास सुनिश्चित होगा।

इस अवसर पर वीरेंद्र लोहिया, संजीव शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला समेत अन्य कर्मचारी लोग मौजूद रहे, जिन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना किए।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.