महराजगंज : पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा किया गया झंण्डा रोहण, जाने इस अवसर का पूरा कार्यक्रम

Voice Of News 24 

23 Nopv 2024 22:06 PM

महराजगंज

जनपद महराजगंज के रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस झंण्डा दिवस पर पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा झंण्डा रोहण करते हुए पुलिस कर्मियों को दिया गया संदेश। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज में पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में झण्डा रोहण कर सलामी दी गई। पुलिस महानिदेशक उप्र के संदेश को उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारीगणों को पढ़कर सुनाया गया व झण्डा दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया।

पुलिस झंण्डा दिवस, पुलिस की पहचान

23 नवम्बर उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गौरवशाली, ऐतिहासिक एवं अति महत्वपूर्ण दिन है। शक्ति एवं निष्ठा के प्रतीक, लाल एवं नीले रंग के ध्वज ने उत्तर प्रदेश पुलिस को एक गौरवमयी पहचान दी है।

पुलिस विभाग के प्रति निष्ठावान हमारे वीर साथियों की जन-सेवा, कर्तव्य परायणता, पराक्रम तथा आत्म बलिदान की अनगिनत गाथाओं के बाद पुलिस ध्वज प्राप्ति की इस गौरवमयी उपलब्धि का मार्ग प्रशस्त हो सका।

यूपी पुलिस बल का इतिहास

उत्तर प्रदेश पुलिस बल का इतिहास स्वर्णिम एवं गौरवशाली रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस बल एकल कमान के अन्तर्गत विश्व का सबसे बड़ा पुलिस संगठन है। इतनी बड़ी आबादी वाले प्रदेश में उच्च कोटि का अपराध नियंत्रण एवं सुदृढ कानून व्यवस्था सुनिश्चित करना ऐसे कार्य हैं।
जिनमें पुलिस कार्मिकों को न केवल निरन्तर सजगता व सतर्कता बरतनी होती है। बल्कि प्रत्येक क्षण नई चुनौतियों का सामना करते हुए अपने जीवन को जोखिम में डालना पड़ता है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएंं देते हुए सभी को इस गौरवशाली अतीत की गरिमामयी उपलब्धि का सम्मान बनाए रखने और अपनी कर्तव्य निष्ठा एवं व्यवसायिक दक्षता से ऐसे अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते रहने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस ध्वज का प्रतीक उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों की वर्दी की बांयी जेब की बटन के ऊपर लगाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने हेतु अपील किया गया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.